फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव बर्ड: आथिया शेट्टी की इस तस्वीर पर केएल राहुल ने किया खास कमेंट, फैंस बोले- भाई, आप शादी कब कर रहे?

Sat, 31 Jul 2021 10:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की गलियों में दिल मिलते देर नहीं लगती और दिल मिलने की खबर तो बहुत ही जल्दी चर्चा में आ जाती है। बी टाउन की हसीनाओं का दिल कब और किसके लिए धड़क रहा है ये उनके चाहने वालों को फौरन पता चल जाता है। कई बार किसी हसीना का नाम अपने को-स्टार तो कभी किसी बिजनेसमैन से जुड़ जाता है। वहीं बॉलीवुड और क्रिकेट कनेक्शन से तो हर कोई वाकिफ है। इन दिनों सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री आथिया शेट्टी भी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।

आथिया की तस्वीर पर केएल राहुल ने बरसाया प्यार

आथिया केएल राहुल के साथ लंदन में हैं और अक्सर दोनों की तस्वीरें भी चर्चा में आ जाती हैं। हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से नहीं स्वीकारा है लेकिन जिस तरह दोनों समय बीताते नजर आते हैं उससे फैंस को यकीन हो जाता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। अब हाल ही में आथिया शेट्टी ने अपनी एक तस्वीर साझा की है । इस पर बिना देरी किए केएल राहुल का कमेंट भी आ गया जिस पर फैंस इनकी शादी को लेकर सवाल करने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
आथिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही मे आथिया ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो घास पर बैठे अपने गालों पर हाथ रखें नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर में साइलेंट फेस बना रखा है लेकिन फिर भी वो काफी प्यारी लग रही हैं। अब आथिया की इस तस्वीर पर केएल राहुल ने ब्राउन हार्ट इमोजी पोस्ट कर दिया।


विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अब केएल राहुल के इतना कमेंट करते ही फैंस उन्हें शादी करने की सलाह देने लगे। एक फैन ने लिखा, 'केएल राहुल भाई शादी कर लो प्लीज'। तो वहीं एक और फैन ने पूछा, 'सर आप शादी कब कर रहे हो'। अब फैंस बेकरार हैं कि जल्द से जल्द आथिया और केएल राहुल डेटिंग की खबर की पुष्टि कर दें।

4 of 5
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : Social Media
बता दें कि अनुष्का शर्मा भी अपनी पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। ऐसे में वो आथिया शेट्टी संग घूमती नजर आई थीं। आथिया ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें विराट कोहली, वामिका, केएल राहुल और अनुष्का शर्मा साथ नजर आ रहे थे वहीं उन्होंने लंदन में हम साथ साथ हैं वाला मूमेंट रीक्रिएट किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
के एल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो राहुल ने आथिया शेट्टी को बीसीसीआई को सौंपे गए दस्तावेजों में अपने पार्टनर के तौर पर लिस्ट किया है। वहीं जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि आथिया केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में है तो सुनील शेट्टी ने कहा कि, 'ये सब रिपोर्ट हैं और मैं उन पर कॉमेंट नहीं करना चाहता'। आथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें