फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्से बॉलीवुड के: जब नवाजुद्दीन ने बिना पूछे पकड़ा लड़की का हाथ, इसके बाद हुआ ये...

Mon, 20 Sep 2021 02:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
47 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के दमदार अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। उनके अभिनय के सामने बड़े-बड़े कलाकार नतमस्तक हो जाते हैं। उन्होंने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय दिल्ली से अभिनय की बारीकी सीखने वाले नवाजुद्दीन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्हें वॉचमैन तक की नौकरी करनी पड़ी थी। एक्टर बनने के लिए जब वो मुंबई आये थे, उस वक्त उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और वो अक्सर दोस्तों से पैसा उधार लिया करते थे। नवाजुद्दीन एक छोटे से कमरे में चार लोगों के साथ रहते थे। लोग उनके लुक और रंग को लेकर मजाक बनाते थे, लेकिन नवाजुद्दीन ने ठान रखी थी कि वो एक दिन बड़े कलाकार बनेंगे।

नवाजुद्दीन  सिद्दीकी ने एक्टर बनने के लिए 12 सालों तक संघर्ष किया। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1999 से की थी। यह ऐसा वक्त था जब नवाजुद्दीन को छोटे-मोटे रोल मिल रहे थे। वो रामगोपाल वर्मा की फिल्म शूल और राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में भी नजर आये। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल का किरदार निभाकर नवाजुद्दीन रातों-रात स्टार बन गये। इस वक्त इंडस्ट्री में उनके दमदार अभिनय का लोहा माना जाता है। अभिनय के साथ ही नवाजुद्दीन के कई किस्से भी मशहूर हैं। अगली स्लाइड में पढ़िये उनकी पहली डेट का किस्सा
 
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जमीन से जुड़े हुए कलाकार हैं। वह अपनी पहली डेट पर रोने लगे थे। खुद ही उन्होंने अपनी पहली डेट का किस्सा सुनाते हुए यह खुलासा किया था। यह वह वक्त था जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था और उनको लगता था कि दूसरे लोगों की तरह उनकी भी एक गर्लफ्रेंड होती, तो कितना अच्छा होता। उसके साथ वो सुख-दुख बांटते।
 
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
उन ही दिनों एक लड़की से उनकी दोस्ती हो गई थी। नवाजुद्दीन उस लड़की को लेकर एक दिन पार्क में गये। जहां वो काफी देर तक उसके साथ घूमते रहे। लड़की घूमते-घूमते बोर हो रही थी और उसने यह बात नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताई। उसका कहना था कि वो वापस घर जा रही है।
 

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
यह सुनकर नवाजुद्दीन ने बिना सोचे समझे उसका हाथ पकड़ लिया। जैसे ही उन्होंने लड़की का हाथ पकड़ा वो उन पर भड़क उठी। लड़की का चेहरा गुस्से से लाल हो उठा। उसने नवाजुद्दीन से पूछा कि उन्होंने उससे बिना पूछे उसे हाथ कैसे लगाया? उसकी इस बात को सुनकर नवाजुद्दीन डर गये।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
नवाजुद्दीन लड़की के सामने हाथ जोड़कर मिन्नत करने लगे कि वो ऐसा न करे। ऐसा करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। जिसे देखकर लड़की का दिल पिघल गया। इसके बाद उस लड़की ने नवाजुद्दीन का हाथ अपने हाथ में पकड़ लिया और उनके गालों को चूम लिया। इस तरह नवाजुद्दीन के पहली डेट का किस्सा पूरा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें