फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKBKKJ: विदेश में भी धमाल मचाने को तैयार 'किसी का भाई किसी की जान', 100 देशो में इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज

Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी गलियारों में इन दिनों केवल किसी का भाई किसी की जान की चर्चा चल रही है। सलमान खान की यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। यही वजह है कि फैंस भाईजान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर दमदार ओपनिंग करेगी। इस बीच आज हम आपको बताने जा रहे  हैं कि फिल्म को देश और विदेश में कितने स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। 
KKK 13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे करण? एक्टर ने सोशल मीडिया पर उठाया राज से पर्दा
विज्ञापन

2 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक सलमान की फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। किसी का भाई किसी की जान केवल भारत में 4500 से अधिक के स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। वहीं, हर दिन 16000 से अधिक शो देशभर में दिखाए जाएंगे। इसके अलावा फिल्म को 100 से अधिक देश में रिलीज किया जाएगा। 1200 से अधिक विदेशी स्क्रीन पर फिल्म को प्रदर्शित करने का प्लान बनाया गया है। 
Dream Girl 2: ईद पर फैंस से मिलेंगी 'पूजा'? आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 2' के फर्स्ट लुक को लेकर दिया अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तरह यह फिल्म वर्ल्डवाइड कुल 5700 से अधिक स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। बता दें कि यह फिल्म ईद से एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दिग्गजों के मुताबिक ईद के दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। 
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने सरेआम बता दी सलमान खान की हकीकत, बोलीं- वह जो सोचते हैं...

4 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लंबे समय से सलमान खान बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे से दूर हैं। इस फिल्म से वह एक  बार फिर साबित करने की कोशिश में हैं कि क्यों उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार कहा जाता है। ईद के मौके पर सलमान अक्सर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं, लेकिन बीते कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस खास जादू नहीं चला पा रही हैं। 
Amol Palekar: घमंड ने अमोल पालेकर से छीन ली थी पहली फिल्म, जानें 'पिया के घर' में कैसे बने थे हीरो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्र्ंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर कटरीना कैफ एक्शन रोल में दिखेंगी। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा के हाथ मे है। इसे दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Honey Singh: किडनैपिंग-मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया बेबुनियाद, बोले- जिसने भी यह किया, उसे तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें