फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Girl 2: ईद पर फैंस से मिलेंगी 'पूजा'? आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 2' के फर्स्ट लुक को लेकर दिया अपडेट

Thu, 20 Apr 2023 11:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की बड़ी फिल्मों में से एक 'ड्रीम गर्ल' फैंस को खूब पसंद आई थी। इसके बाद अब फैंस बेसब्री से इसके अगले पार्ट 'ड्रीम गर्ल 2' का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया था। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आयुष्मान ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के पहले लुक के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए यह संकेत दिया है कि 'ड्रीम गर्ल टू' का पहला लुक ईद पर रिलीज हो सकता है। पोस्ट साझा करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'कभी बादलों में छुप जाता है तो कभी अंधेरों में गुम जाता है। ए चांद तू अपने आशिकों को इतना क्यों सताता है। इस बार सुना है तो अकेला नहीं होगा, क्योंकि इस ईद पर चांद के साथ कोई और भी आने वाला है। न जाने इस ईद पर क्या होगा? @पूजा ड्रीम गर्ल।'

TMKOC: जुबानी जंग छोड़ शैलेश लोढ़ा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, असित मोदी संग इस बात पर चल रही तकरार
विज्ञापन

3 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने यह संकेत दिया है कि वह फिल्म में अपने किरदार 'पूजा' का पहला लुक जारी करने वाले हैं। वहीं, बीते महीने वैलेंटाइंस डे के मौके पर आयुष्मान ने फिल्म का टीजर साझा किया था। कैप्शन में लिखा था, 'ये लो, होली के साथ पूजा ड्रीमगर्ल भी आ गई, अपना रंग दिखाने। 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में सात जुलाई 2023 को। सात को साथ में।

Celebs: शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक चलाते हैं खुद का यूट्यूब चैनल, जानें क्या कुछ करते हैं शेयर

4 of 5
शाहरुख खान, ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर के वीडियो में 'पूजा' को 'पठान' से बातचीत करते हुए दिखाया गया था। वीडियो में पूजा कहती हैं, 'हेलो मैं पूजा बोल रही हूं। आप कौन?' इसके बाद दूसरी तरफ से शाहरुख की आवाज में एक शख्स जवाब देता है, 'मैं पठान बोल रहा हूं'। यह सुनकर पूजा खुश हो जाती हैं और पठान भी पूजा को वैलेंटाइंस डे विश करते हैं। पूजा बताती हैं कि सात जुलाई को वह सिनेमाघरों में फैंस से मिलने आ रही हैं।

नम आंखों के साथ दी गई पामेला चोपड़ा को अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'ड्रीम गर्ल-2' - फोटो : सोशल मीडिया
बालाजी टेलिफिल्म्स की 'ड्रीम गर्ल 2' सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। पहली फिल्म फैंस को खूब पसंद आई थी। वहीं अब वह दूसरी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान के अलावा अनन्या पांडे, अनु कपूर, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज जैसे कई मुख्य कलाकार हैं। फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Celebs Income Tax: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, ये सितारे करोड़ों में करते हैं इनकम टैक्स भुगतान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें