फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKBKKJ Week 1: अक्षय का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब सलमान खान, लेकिन 100 करोड़ तक पहुंचने में ही हांफ रहे भाईजान

Thu, 27 Apr 2023 10:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर रहे अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के कंपटीशन में अब बॉक्स ऑफिस के सुल्तान कहलाए सलमान खान भी लगे दिखाई देते हैं। इस कंपटीशन के अलावा दोनों के बीच एक कंपटीशन इनकी सौ करोड़ी फिल्मों का भी है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्मों की संख्या 103 है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ अगर इस आंकड़े तक दूसरे वीकेंड में पहुंची तो ये ऐसा करने वाली 104वीं हिंदी फिल्म होगी।
Azamgarh Review: शॉर्ट फिल्म को फीचर फिल्म बनाने का इनामी नुस्खा, साथ ही 10 साल पुराने पंकज त्रिपाठी बोनस में
विज्ञापन

2 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान की 16वीं सौ करोड़ी फिल्म
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की इस लिस्ट में अब तक अक्षय कुमार और सलमान की फिल्मों की संख्या बराबर बराबर यानी 15 है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के 100 करोड़ रुपये कमाते ही इस क्लब में सलमान की फिल्मों की संख्या 16 हो जाएगी, लेकिन साथ ही सच ये भी है कि सलमान की इस लिस्ट में पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये नहीं कमा पाने वाली फिल्मों की संख्या में भी इजाफा हो जाएगा और ये सलमान के लिए शुभ संकेत नहीं है।
KKBKKJ: KRK ने 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल की एक्टिंग को लेकर कह दी ऐसी बात, फैंस बोले- एकदम सही
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कितने दिन में कमाएगी 100 करोड़?
सलमान खान की अब तक जिन 15 फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक कमाए हैं, उनमें सबसे तेज यानी सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ रुपये की संख्या तक पहुंचने वाली पांच फिल्में हैं। सिर्फ तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेने वाली सलमान खान की ये फिल्में हैं, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ‘राम रतन धन पायो’ और ‘रेस 3’। और, सबसे ज्यादा दिनों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली फिल्म है ‘रेडी’ जो दो हफ्ते यानी पूरे 14 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा पाई थी। 10-10 दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचने वाली इस लिस्ट में दो फिल्में हैं, ‘दबंग’ और ‘जय हो’।
Charu Asopa: रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोल होने पर चारू असोपा का फूटा गुस्सा, कहा- अपनी नीयत ठीक करें

4 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले हफ्ते का कलेक्शन
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की हालत रिलीज के पहले वीकेंड के बाद से लगातार खराब होती जा रही है। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन रिलीज के दिन से लेकर सातवें दिन तक इस प्रकार रहा है:
दिन  नेट कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
शुक्रवार  13.50
शनिवार   25.75
रविवार     26.61
सोमवार    10.17
मंगलवार     06.12
बुधवार  04.50
गुरुवार  03.50 (अनुमानित)
कुल 90.15
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट फिल्म का तमगा नहीं मिल पाया
पहले हफ्ते में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई पर आकर अटक गई है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में अगर उम्मीद के मुताबिक ही प्रदर्शन किया तो ये फिल्म रिलीज के दूसरे रविवार या शनिवार तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। लेकिन, पहले हफ्ते में ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के 100 करोड़ रुपये न कमा पाने से ये फिल्म सलमान की हिट या सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट से बाहर हो गई है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान काफी उत्साहित रहे हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की सूची में शुमार न हो पाना उनकी ब्रांडिंग को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
Citadel Review: चालीस की प्रियंका का एक्शन चमत्कार, रिचर्ड मैडेन के साथ केमिस्ट्री का इम्तिहान अभी बाकी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें