बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फैंस के बीच फिल्म का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज सलमान खान का फैंस पर जादू चला या नहीं यानी फिल्म ने टिकट खिड़की पर ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये बटोरे?