फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना ने जो बाइडन-दलाई लामा का मजाक उड़ाने के लिए मांगी माफी, भड़के लोगों ने जताया विरोध

Fri, 21 Apr 2023 09:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया भर में प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा का कुछ दिनों पहले एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नाबालिग बच्चे को होंठों पर किस करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो पर आम जनता से लेकर कई सेलेब्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं, जिसके बाद दलाई लामा ने भी माफी मांगते हुए अपनी सफाई पेश की थी। वहीं वायरल वीडियो पर कंगना रणौत ने भी आध्यात्मिक नेता पर निशाना साधा था और टिप्पणी की थी, जिस पर अब उन्होंने माफी मांगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कंगना रणौत ने दलाई लामा की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर साझा की थी, जिसमें उनकी जीभ निकली हुई थी और वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बगल में बैठे हुए थे। तस्वीर के साथ लिखा था, 'दलाई लामा का व्हाइट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत हुआ।' इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था, 'दोनों को वही बीमारी है। निश्चित रूप से दोनों की दोस्ती हो सकती है।'

Alaya F: सुहाना खान के समर्थन में उतरीं अलाया एफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

3 of 5
कंगना का पोस्ट - फोटो : Social media
अब कंगना को अपनी इस पोस्ट के चलते ट्रोलिंग और प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। आज 21 अप्रैल को कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने कार्यालय के बाहर कुछ बौद्ध धर्म के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'पाली हिल में मेरे कार्यालय के बाहर बौद्ध लोगों को एक समूह प्रदर्शन कर रहा है। मेरा मतलब किसी को चोट पहुंचाना नहीं था।'
 

Filmy Wrap: मां के निधन के बाद हंसने पर उदय ट्रोल और 'जवान' में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन? पढ़िए फिल्मी खबरें

4 of 5
कंगना का पोस्ट - फोटो : Social media
अभिनेत्री ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा, 'यह बाइडन और दलाई लामा के दोस्त होने के बारे में हानि रहित यानी बिना नुकसान पहुंचाने वाला एक मजाक था। कृपया मेरे इरादों को समझें। मैं बुद्ध की शिक्षाओं में विश्वास करती हूं और परम पावन 14वें दलाई लामा ने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक एवं बिताया है। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। कठोर गर्मी में खड़े न हों। कृपया घर जाएं।'

Bollywood Celebs: समलैंगिक विवाह के पक्ष में आवाज बुलंद कर चुके हैं ये सितारे, दिए अलग-अलग तर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो कंगना रणौत अगली बार फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Honey Singh: यो यो हनी सिंह से गायब हुआ 'पॉप'! रैपर का सनसनीखेज बयान- जीवन में कर रहा हूं संघर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें