बजरंगी भाईजान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बजरंगी भाईजान (2015)
फिल्म 'एक था टाइगर' के बार निर्देशक कबीर खान ने सलमान खान को लेकर फिल्म 'बजरंगी भाई जान' का निर्देशन किया। इस फिल्म में सलमान खान ने भोले भाले पवन चतुर्वेदी का किरदार निभाया था, जो अपने भोलेपन के चक्कर में एक मासूम बच्ची को पाकिस्तान उसके घर छोड़ने जाता है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, ओम पुरी, शरत सक्सेना, अतुल श्रीवास्तव की मुख्य भूमिकाएं थी। अदनान सामी ने एक फिल्म में कैमियो किया था। 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 320.34 करोड़ रुपये रहा है।