हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रहीं जीनत अमान अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के बाद से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करती हैं। अब उन्होंने अपनी को-स्टार परवीन बाबी को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए भावुक और प्यारा नोट लिखा। साथ ही, उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री कहकर सम्मानित किया।