दीपिका चिखलिया
देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक कोरोना संक्रमण की जद में हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज में भी हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। इसी बीच खबर है कि रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया कोरोना वायरस से जंग लड़कर स्वस्थ हो चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर कोरोना से बचने के कुछ घरेलू उपाय बताए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और अपना ध्यान रखने को भी कहा है।
रामायण की 'सीता' ने कोरोना को दी मात, बताया कैसे घर में रहकर पाया छुटकारा