कीर्ति कुल्हारी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी अच्छे अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। कीर्ति सिर्फ फिल्मों मे लटके झटके और ग्लैमर का हिस्सा बनकर नहीं रहना चाहती हैं ये बात उनकी फिल्मों के चुनाव से समझ आ जाती है। चाहे वो फिल्में हिट हों या ना हों, कीर्ति के अभिनय को हमेशा पसंद किया गया है। 'पिंक', 'इंदू सरकार', 'ब्लैकमेल', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' जैसी फिल्मों से कीर्ति ने अपनी प्रतिभा साबित की है।
खूबसूरती से कीर्ति उड़ाती हैं फैंस के होश
सिर्फ फिल्मों में अभिनय ही बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी कीर्ति काफी चर्चा बटोरती हैं। उनके चेहरे पर एक ऐसा नूर है जो कम ही अभिनेत्रियों में देखने को मिलता है। सादगी से भरे उनके चेहरे में ठहराव और चुलबुलापन दोनो ही नजर आता है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। कीर्ति इन दिनों कई जगहों पर सफर करती नजर आ रही हैं।