फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashish 2024: कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल की जूरी बनीं किरण राव-सोनाली कुलकर्णी, एलजीबीटीक्यू+ को दिया समर्थन

Wed, 08 May 2024 09:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े एलजीबीटीक्यू फिल्म फेस्टिवल कशिश 2024 का एलान हो गया है। फेस्टिवल का 15वां संस्करण 15 मई से 19 मई, 2024 तक मुंबई में एक ऑन-ग्राउंड फेस्टिवल के रूप में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
किरण राव-सोनाली कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दक्षिण एशिया के सबसे बड़े एलजीबीटीक्यू फिल्म फेस्टिवल कशिश 2024 का एलान हो गया है। फेस्टिवल का 15वां संस्करण 15 मई से 19 मई, 2024 तक मुंबई में एक ऑन-ग्राउंड फेस्टिवल के रूप में आयोजित किया जाएगा। वहीं, इसके प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण राव और सोनाली कुलकर्णी ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
किरण राव-सोनाली कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कशिश मुंबई इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल, शहर का वार्षिक एलजीबीटीक्यू+ फिल्म फेस्टिवल है, जिसे अब कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल का नाम दिया गया है। इसमें खास फिल्मों स्क्रीनिंग होती है, जिससे एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के लोगों को प्रोत्साहन मिलती है। 15वें संस्करण के लिए किरण राव को जूरी बनाया गया है। 'लापता लेडीज' की निर्देशक किरण राव इससे बेहद खुश हैं और एलजीबीटीक्यू+ समुदाय को अपना समर्थन देती नजर आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरण राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल की जूरी बनाए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।' किरण राव ने बताया कि इसमें 46 देश से आए 133 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। किरण राव ने जोड़ा, 'यह विविधता में एकता को दर्शाती है और इन फिल्मों को देखकर पता चलता है कि यह कहानियां दिल छूने वाली हैं।'

Raj Anadkat: छोटे पर्दे पर वापसी को तैयार 'तारक मेहता...' फेम राज अनादकट, इस शो में आएंगे नजर

4 of 5
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाली कुलकर्णी ने कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा बनने पर कहा, 'मैंने जबसे इन फिल्मों को देखना शुरू किया है, मेरा नजरिया बदलने लगा है। इन फिल्मों में रियल पर्सनैलिटी देखने को मिलती हैं, ये काफी प्रेरित करने वाला होता है। जीवन को लेकर उनकी समझ भी काबिल-ए-तारीफ है। मैं 15वें संस्करण का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।'

Aparna Purohit: प्राइम वीडियो ने अपर्णा पुरोहित की विदाई पर लगाई मुहर, आमिर खान प्रोडक्शंस की सीईओ बनेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महोत्सव का निर्माण कशिश आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया है, जो एक गैर-लाभकारी कला संगठन है। साथ ही सोलारिस पिक्चर्स के साथ एलजीबीटीक्यू + फिल्मों की प्रदर्शनी, वितरण, फंडिंग और प्रचार के लिए समर्पित है।

Mr and Mrs Mahi: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का K3G कनेक्शन आया सामने, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें