फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजहार-ए-मोहब्बत: लिएंडर पेस और किम शर्मा के बीच बढ़ीं नजदीकियां, वायरल हुई रिलेशनशिप कंर्फम करती ये रोमांटिक तस्वीर

Mon, 06 Sep 2021 11:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : इंस्टाग्राम
कई महीनों से बी टाउन में मोहब्बतें की एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन अब लगता है किम इस रिश्ते को दुनिया से छुपाना नहीं चाहती हैं। किम ने हाल में ही एक रोमांटिक तस्वीर साझा कर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

किम ने साझा की रोमांटिक तस्वीर
किम शर्मा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें लिएंडर पेस उन्हें बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। वहीं किम कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को किम और लिएंडर के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा बल्कि लड़का और लड़की के बीच प्यार को दर्शाते इमोजी का इस्तेमाल किया है।


 
विज्ञापन

2 of 5
किम शर्मा - फोटो : Social Media
इससे पहले लिएंडर पेस और किम शर्मा की गोवा में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें वायरल हुईं थीं। जिनमें दोनों एक साथ खाना खाते हुए और रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि किम का नाम किसी वक्त हर्षवर्धन राणे से जुड़ा था। दोनों का रिलेशनशिप काफी अच्छा था और फैंस को उनकी जोड़ी भी पसंद थी, लेकिन किस वजह से दोनों अलग हो गए। उनके ब्रेकअप की वजह का आज तक खुलासा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें किम शर्मा की तो वो अक्सर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लगभग चार साल तक दोनों का अफेयर चला लेकिन फिर उनके रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। 

4 of 5
लिएंडर पेस, किम शर्मा, रिया पिल्लई - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब किम लिएंडर संग काफी खुश नजर आ रही हैं। देखना होगा कि ये कपल कब तक शादी के बंधन में बंधता है। लिएंडर पेस की बात करें तो वह इससे पहले संजय दत्त की पूर्व पत्नी और मॉडल रिया पिल्लई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
किम शर्मा बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें