ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन का आज जन्मदिन है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है साथ ही कई सुपरहिट फिल्में निर्देशित भी की हैं। राकेश रोशन ने बॉलीवुड में ‘कोई मिल गया’, ‘करन-अर्जुन’, ‘क्रिश’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वो अच्छे एक्टर भी रहे हैं। उन्होंने 'सीमा', 'मन मंदिर', 'आंखों आंखों में', 'बुनियाद', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'खट्टा मीठा' जैसी कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
राकेश रोशन कभी डर के साये में जीते थे
6 सितंबर, 1949 में मुंबई में जन्मे राकेश रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं। अपने करियर में कई हिट फिल्में देने वाले राकेश रोशन कभी डर के साये में जीते थे। केवल राकेश रोशन ही नहीं बॉलीवुड का लगभग हर एक्टर और डायरेक्टर को अंडरवर्ल्ड से खतरा था।