फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kick 2: 'किक 2' पर निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी सलमान खान की फिल्म की शूटिंग

Sat, 30 Dec 2023 06:48 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की आगामी फिल्म 'किक 2' की शूटिंग पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने बड़ा अपडेट दिया है। आधिकारिक घोषणा ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
किक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत 'किक' के सीक्वल 'किक 2' की घोषणा काफी पहले हो गई थी। हालांकि, इस घोषणा के बाद से कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। फैंस, फिल्म पर आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष से 'किक 2' के बारे में काफी चर्चा हो रही थी, और अफवाहें थीं कि फिल्म जल्द ही शुरू होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। 2023 खत्म होने में एक दिन का समय बाकी है। ऐसे में इस मूवी पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर फैंस का खुश होना लाजमी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा है कि फिल्म 2024 में शुरू हो सकती है। अब निर्माताओं ने भी इसके बारे में संकेत दे दिया है। 'किक 2' की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है, और टीम इसे 2024 में रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। शनिवार (30 दिसंबर) को, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक एक्स हैंडल से 2024 में अगली कड़ी को किक-स्टार्ट करने का संकल्प साझा किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
किक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार सलमान खान ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास पाइपलाइन में 'किक 2', 'दबंग' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त और सूरज बड़जात्या की फिल्म है। वहीं, अभिनेता की अगली फिल्म निर्देशक विष्णु वर्धन के साथ 'द बुल' है, जिसकी शूटिंग वे 29 दिसंबर से शुरू कर चुके हैं। 

Animal 30 Days: एक शख्स है जो संदीप रेड्डी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहता, भाई ने लगाया सनसनीखेज आरोप

4 of 5
किक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'किक 2' को लेकर उम्मीद है कि सलमान कान इसमें देवी लाल 'डेविल' सिंह की भूमिका फिर से निभाएंगे। हमें विशेष रूप से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज भी डॉक्टर शाइना मेहरा के रूप में सीक्वल में वापसी करेंगी। कुछ समय बाद सलमान और जैकलीन को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना वाकई रोमांचक होगा।

Dunki: 'डंकी' ने रचा नया इतिहास, बनी ले ग्रांड रेक्स के भव्य हॉल में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'किक' के बारे में बात करें तो यह एक्शन कॉमेडी फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ब्लॉकबस्टर रही थी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनिया भर में 378 करोड़ की कमाई की और यह वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी।

Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- मेरे पास कुछ स्क्रिप्ट हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें