खेसारी लाल यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की बीते तीन वर्षों की रिलीज फिल्मों पर नजर डालें तो साल 2021 में 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'बाप जी', 'लिट्टी चोखा' और 'प्यार किया तो निभाना' रिलीज हुईं। अगले साल यानी 2022 में 'आशिकी', 'शादी हो तो ऐसी', 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे', 'राउडी इंस्पेक्टर', 'डोली सजा के रखना', 'बोल राधा बोल' और 'राजा की आएगी बारात' में वह नजर आए। और, बीते साल 2023 में खेसारी लाल यादव की 'फरिश्ता', 'लाडला 2', 'संघर्ष 2', 'तेरे नैना मेरे नैना' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।