फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई के बाद खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी से मांगी माफी, बोले- वो बेवफा नहीं हो सकती मैं...

Thu, 25 Feb 2021 12:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : Youtube
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी भोजपुरी फैंस के बीच खास मुकाम रखते हैं। दोनों के नए ही नहीं पुराने म्यूजिक वीडियोज भी सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहते हैं। हालांकि इन दिनों दोनों की लड़ाई चर्चा में बनी हुई है। दोनों एक दूसरे पर मीडिया के सामने धोखा देने के आरोप लगा चुके हैं। लेकिन अब लगता है खेसारी इस लड़ाई को लंबा नहीं खींचना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
अब खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी से माफी मांग ली है। एक इंटरव्यू में खेसारी ने कहा, काजल अच्छी कलाकार हैं, काजल आज भी मेरी दोस्त हैं, कल भी रहेंगी। एक जगह रहने पर तो भाई-भाई में लड़ाई हो जाती है। मैं उनके साथ काम करने वाला हूं, अभी भी कर रहा हूं। वो बेवफा नहीं हो सकतीं। मैंने उन्हें कोई धोखा नहीं दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
खेसारी आगे कहते हैं, मैंने गलती से कह दिया था कि मैं काजल के साथ काम नहीं करूंगा, मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। मैं मस्तीखोर इंसान हूं। मैं थोड़ा इमोशनल हूं तो कभी-कभी कुछ बोल जाता हूं। काजल ने बिहारी दर्शकों के लिए काफी काम किया है। हम आगे भी साथ मिलकर काम करेंगे।

4 of 5
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी - फोटो : Instagram
बता दें काजल राघवानी ने कहा था, "आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वो मैंने कड़ी मेहनत से हासिल किया है। मुझे खेसारी लाल यादव या किसी अन्य कलाकार के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन खेसारी लाल यादव हर जगह मुझे बदनाम कर रहे हैं कि मैंने उन्हें धोखा दिया है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं है।'' इसके बाद खेसारी ने भी अयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल ने कहा था, जुबानी जंग बंद करिए, काम पर ध्यान दीजिए। उन्होंने कहा- 'आजकल हर किसी के इंटरव्यू में खेसारी ही नजर आता है। आपके पास अपना कोई मुद्दा नहीं है खेसारी के अलावा।' मेरे जितना काम करके दिखाओ। अपने काम से बड़े बनकर दिखाओ। मेरे पीछे क्यों पड़े हो, मुझसे आत्महत्या कराना चाहते हो?  जैसा बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ है, वैसा ही मेरे साथ भी हो रहा है लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं ऐसा कदम नहीं उठाऊंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें