फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन महंगे बार और रेस्टोरेंट के मालिक हैं ये बॉलीवुड सितारे, सूची में आशा भोसले भी शामिल

Thu, 25 Feb 2021 12:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे जो चलाते हैं खुद के रेस्टोरेंट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों मनाली में अपने नए रेस्टोरेंट खुलने को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि कंगना से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे इस बिजनेस में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और सफलता भी हासिल की है। आइए जानते हैं कौन हैं वो सितारे जिन्होंने शुरू किए अपने रेस्टोरेंट और किन नामों से जाने जाते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस करती हैं। शिल्पा ने कुछ समय पहले मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। इतना ही नहीं इन हॉस्पिटेलिटी बिजनेस से शिल्पा की करोड़ों में कमाई भी होती है। 

विज्ञापन

3 of 7
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस ने कोलंबो श्रीलंका में खुद का एक रेस्टोरेंट शुरू किया है। जिसका नाम अभिनेत्री ने काएमासूत्र रखा है। शुरुआत में सेलिब्रिटी शेफ दर्शन मुनीराम यहां के मेन शैफ थे। यहां आने वालों को श्रीलंका की सभी पसंदीदा डिश मिलती हैं।

4 of 7
होटल समप्लेस ऐल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
आश्रम फेम एक्टर बॉबी देओल एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन रेस्टोरेंट के मालिक हैं। बॉबी देओल का होटल ‘समप्लेस ऐल्स’ मुबंई के अंधेरी में स्थित है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। यह होटल इंडियन और चाइनीज डिशेज के लिए काफी मशहूर है। इस होटल को बॉबी ने काफी खूबसूरती से बनवाया है। 
विज्ञापन

5 of 7
बंगाली माशी किचन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
वेब सीरीज आर्या से बेहतरीन कमबैक करने वाली सुष्मिता सेन की एक्टिंग के अलावा अपने बिजनेस में भी अच्छी पकड़ है। सुष्मिता का मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी है जो बंगाली डिशेज के लिए काफी मशहूर है। जिसका नाम बंगाली माशी किचन नाम है। अभिनेत्री का एक ज्वैलरी बिजनेस भी है जिसे उनकी मां संभालती हैं। इसके अलावा सुष्मिता का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम तंत्र एंटरटेनमेंट है। 
विज्ञापन

6 of 7
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले
बॉलीवुड जगत की मशहूर गायिका आशा भोसले खाने की बेहद शौकीन हैं। आशा भोसले गायिकी से अलग रेस्टोरेंट बिजनेस में भी माहिर हैं। भारत के अलावा दूसरे देशों में उनके रेस्टोरेंट हैं। उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीयों या भारतीय व्यंजन पसंद करने वालों के लिए रेस्टोरेंट चेन शुऱू की है। दुबई, कुवैत, यूके और बर्मिंघम में इन्होंने अपने रेस्टोरेंट शुरू किए हैं। खास बात है कि इन सभी का नाम आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिसचीफ रेस्टोरेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी मुंबई में बने ‘मिसचीफ रेस्टोरेंट’ और ‘बार H20’ के मालिक हैं। इसके अलावा भारत में उनके कई जिम भी चल रहे हैं और पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम का उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसमें ‘खेल’, ‘रक्त’, ‘भागमभाग’, ‘मिशन इस्तानबुल’ और ‘ई एम आई’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें