फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar:'खेल खेल में' की रिलीज से पहले अक्षय ने घर के बाहर शुरू किया लंगर, जरूरतमंदों को खाना खिलाते दिखे

Wed, 07 Aug 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सिरफिरा' बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। अब उनका पूरा फोकस अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' पर टिका है। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है और खिलाड़ी जोरो-शोरो से इसके प्रमोशन में जुटे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले खिलाड़ी कुमार एक नेक काम करते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykuma
मुंबई की सड़कों पर लोगों को खाना खिलाते हुए अक्षय कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। उनके एक फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय और उनकी टीम जुहू, मुंबई में अपने घर के बाहर लोगों को खाना परोसते हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि अक्षय अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए यह नेक काम करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वीडियो में अक्षय चेहरे पर मास्क पहने और एक महिला को खाने की प्लेट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर महिला दूसरों को लंगर में शामिल होने के लिए बुलाती है। अक्षय के इस काम से नेटीजंस काफी प्रभावित हुए, उन्होंने वीडियो के कमेंट सेक्शन में दिल को छू लेने वाले कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "अक्षय कुमार सर बहुत जमीन से जुड़े हुए हैं।" दूसरे ने लिखा, "वह कितने विनम्र हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अक्की पाजी, दिल जीत लिया।"

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
फिल्म 'खेल खेल में' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह कई फिल्मों के साथ क्लैश होगी।इनमें जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' और राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा 'थंगालन' और 'डबल इस्मार्ट' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पिछली कई फ्लॉप दे चुके खिलाड़ी के सितारे इस फिल्म से बदलते हैं या नहीं।

Ananya Panday: अनन्या पांडे को फिर हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन के साथ करीबी तस्वीरों ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें