फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Khel Mein Day 9 Collection: नौ दिन में 20 करोड़ भी नहीं कमा सकी अक्षय की फिल्म, खेल खेल में की हालत खस्ता

Fri, 23 Aug 2024 09:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान
अक्षय कुमार का कमजोर दौर उनकी नवीनतम रिलीज 'खेल खेल में' के साथ जारी है। महामारी के बाद से, अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' और 'ओएमजी 2' के साथ केवल दो हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, 100 करोड़ी फिल्म 'खेल खेल में' से निर्माताओं समेत समीक्षकों और दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर चुका है। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है। वहीं, वीकएंड पर भी इसका हाल बेहाल नजर आ रहा है। फिल्म के नौवें दिन का कलेक्शन निर्माताओं के हाथ-पांव फुलाने वाला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और आदित्य सील जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, इन सितारों का स्टारडम भी दर्शकों को लुभाने में विफल रहा है, जिसका सबूत इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ मिल रहा है। आठ दिन की कमाई निराशाजनक रही है। वहीं, इसके नौवें दिन का आंकड़ा निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज डे पर अक्षय की फिल्म ने 5.05 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन कमाई घटकर 2.05 करोड़ रुपये रह गई। 'खेल खेल में' ने तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपये और चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

Stree 2 Box Office Collection Day 9: टिकट खिड़की पर ‘स्त्री 2’ का तूफान बरकरार, जानें नौवें दिन की कमाई

4 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी रक्षा बंधन के अवसर पर भी महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे दिन इसने 1.2 करोड़ रुपये और सातवें दिन 1.1 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। आठवें दिन इसने 1 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन महज 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका अब तक का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19.86 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Akash Pratap Home Coming: ‘मैं लड़ेगा’ के हीरो आकाश का कानपुर में बैंड बाजे के साथ स्वागत, गले मिलते ही रो पड़ी मां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान
'खेल खेल में' का बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ अभिनीत 'वेदा' के साथ टकराव देखने को मिल रहा है। जहां 'खेल खेल में' 'वेदा' पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' ने पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें