अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही है। अक्षय के साथ-साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल नजर आ रही है, जिसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस 100 करोड़ी फिल्म की रिलीज को 17 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, वीकएंड पर भी इसकी कमाई के आंकड़े निराश करने वाले हैं।