केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलाबा से कोलार गोल्ड फील्ड्स तक
‘केजीएफ’ सीरीज की कहानी मुंबई में पले बढ़े रॉकी की कहानी है। गरीबी में पैदा हुआ और अपराधियों के बीच रहते हुए बेखौफ कातिल बना रॉकी पहली फिल्म में मुंबई के पूरे माफिया पर कब्जा कर लेता है। इसके बाद वह निकलता है कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) की तरफ और वहां मजदूरों के तरह रहकर तैयारी करता है इन खानों के भविष्य के उत्तराधिकारी गरुण को मारने की। फिल्म के दूसरे संस्करण में कहानी इन्हीं खानों में रहते हुए रॉकी के गरीबों का मसीहा बनने की है। फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। फिल्म कन्नड़ के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होने जा रही है।