केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश भर में अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में 14 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ इस साल की देश विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने ओपनिंग के दिन से लेकर पहले वीकेंड, पहले हफ्ते, पहले सौ करोड़, दूसरे सौ करोड़ से लेकर चौथे हफ्ते के कारोबार तक रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन चौथे हफ्ते की कमाई के मामले में फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ अभिनेता विकी कौशल की फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से मात खा गई। और, यही वजह रही कि फिल्म हिंदी में चौथे हफ्ते के अपने टारगेट 425 करोड़ रुपये से भी चूक गई। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने चौथा हफ्ता पूरा होने तक हिंदी में करीब 421 करोड़ रुपये कमा चुकी है।’