केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शानदार रविवार का फायदा
अभिनेता यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी और रवीना टंडन की कमाई के आंकड़ों का अब तक जो बंटवारा हुआ है, उसके हिसाब से ये फिल्म अपने वितरकों को अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करवा चुकी है। ऐसा करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ के बाद की ये पहली फिल्म है। फिल्म के रविवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक इसने देश में कुल 13.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।