तीसरी बेगम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक अदालत ने हाल ही में फिल्म का वह अंश भी देखा जिस पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति रही है। इस अंश को देखने के बाद अदालत ने पूरी फिल्म देखने की भी मंशा जाहिर की, पिछली तारीख पर बोकाडिया के वकील ने पूरी फिल्म की डिजिटल कॉपी भी अदालत में जमा कर दी है। फिल्म ‘तीसरी बेगम’ को पहले तो सेंसर बोर्ड ने पास करने से ही मना कर दिया था, लेकिन इसके खिलाफ अपील होने पर पुनरीक्षण समिति ने इसे 14 बदलावों के बाद ‘केवल वयस्कों के लिए’ प्रमाणन के साथ जारी करने की सिफारिश की।