फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, मुरलीकांत पेटकर के लिए कह दी यह बड़ी बात

Wed, 26 Jun 2024 09:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग, चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म चंदू चैंपियन भले ही बॉक्स ऑफिस पर औसत से कम प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन फिल्म को देखने के बाद आम दर्शकों के साथ दिग्गज हस्तियां भी इसकी प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पा रही हैं। मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कार्तिक ने मुख्य भूमिका निभाई है। लोगों को फिल्म की कहानी के साथ उनका अभिनय खूब पसंद आ रहा है।
Karan Johar: पिता यश की पुण्यतिथि पर भावुक हुए करण जौहर, नोट साझा कर लिखा- 'उन्होंने प्यार की विरासत छोड़ी' 
विज्ञापन

2 of 5
सहवाग - फोटो : PTI
इस लिस्ट में अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्होंने यह फिल्म देखी और इसकी जमकर प्रशंसा की। पूर्व खिलाड़ी ने एक बातचीत में फिल्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे चंदू चैंपियन बहुत अधिक प्रभावित और भावुक किया है। सहवाग ने कहा कि उन्हें इस फिल्म को देखने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि मुरलीकांत पेटकर के लिए स्वर्ण पदक जीतना कितना मुश्किल रहा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सहवाग - फोटो : PTI
सहवाग ने कहा, "मैंने चंदू चैंपियन देखी। कमाल की फिल्म है। उसमें दिखाया गया है कि जो हमारे पैरालंपिक के खिलाड़ी थे, उन्हें कितनी परेशानियों के साथ गुज़रना पड़ा।" सहवाग से पहले भी कई फिल्म हस्तियां भी चंदू चैंपियन की तारीफ कर चुके हैं। 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंदू चैंपियन की सराहना करते हुए लिखा, "कबीर खान ने इस साहसी और प्रेरित करने वाली जीवनी का निर्देशन मानवीय भावना के लिए एक प्रेम पत्र की तरह किया है।" इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को जरूर देखने की भी लोगों से अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
वर्क फ्रंट की बात करें चंदू चैंपियन के बाद कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 में नजर आने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी में विद्या बालन की वापसी होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। वहीं, इसमें तृप्ति डिमरी भी हैं। इस फिल्म को इस साल दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Kamal Haasan: 'इंडियन' में काम नहीं करना चाहते थे कमल हासन, फिल्म से किनारा करने के लिए निकाली थी यह तरकीब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें