बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ फिल्मों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर कटरीना की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर कटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल हाल ही में कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया। इस वीडियो में कटरीना लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आ रही हैं। वहीं पास में खड़े फोटोग्राफर्स कटरीना की तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इस शानदार वीडियो के साथ ही कटरीना का पोस्ट कैप्शन भी सुर्खियों में है। कटरीना ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, 'रेड कारपेट, मेरे पसंदीदा कैंपेन में से एक की वापसी के लिए तैयार है, लेकिन इस बार एक ट्विस्ट के साथ। क्या आप बता सकते हैं कौन-सा?'
4 of 5
कटरीना के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे याद दिला दें कि हाल ही में कटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आई थीं। तब भी तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
बात कटरीना के फिल्मी करियर की करें तो कटरीना आखिरी बार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। वहीं उनकी आगामी फिल्म सूर्यवंशी है। फिल्म में कटरीना के साथ अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी।