फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में दीपिका पादुकोण से पिछड़ गईं कटरीना कैफ, अब हो रहा है मलाल

Thu, 30 May 2019 04:36 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Deepika - फोटो : file photo

कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत की प्रमोशन में पूरी लगन से जुटी हुईं हैं। फिल्म के रिलीज होने का काउंट डाउन भी शुरू हो चुका है। इधर, सलमान खान भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना के सामने एक सवाल आया जिसे सुनने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि दीपिका पादुकोण को मिली फिल्म 'छपाक' जैसी मजबूत फिल्म उन्हें भी ऑफर हो। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter

दरअसल, फिल्म भारत को लेकर आए दिन चल रहे इंटरव्यू के दौरान कटरीना ने एक सवाल के जवाब में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का जिक्र छेड़ दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि आने वाले दिनों में वह भी 'छपाक' जैसी दमदार फिल्म करने के लिए आगे रहेंगी। उन्होंने कहा, 'जिस तरह दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में काम कर रही हैं, अगर ऐसा कोई किरदार मुझे ऑफर होता है तो मैं उसे करने में  कभी पीछे नहीं रहूंगी, लेकिन हमे जो ऑफर होता है उसे चुनना हमारे लिए भी जरूरी हो जाता है, अब मैं मजबूत किरदार चुन रही हूं और साथ ही जो मेरे लिए जो सही हो।'

विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : social media

इधर, इंटरव्यू में उनसे वुमन सेंट्रिक रोल को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'महिला केंद्रित फिल्म से ज्यादा जरूरी होता है मजबूत किरदार, क्योंकि अगर में फिल्म जीरो में अपने बबीता कुमारी के किरदार को देखूं तो वह लीड रोल है या नहीं ये जरूरी नहीं है,लेकिन मैं भारत की कुमुद का किरदार देखूं तो ये एक हीरो वाला कैरेक्टर है।'

4 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)

कटरीना ने आगे कहा 'मैं एक साथ महिला पर केंद्रित 5 फिल्में रातोंरात ही साइन कर लूं, लेकिन कहीं कहानी ही ठीक से ना लिखी गई हो तो फिर कोई फायदा नहीं है, क्योंकि एक मजबूत स्क्रिप्ट होना बहुत जरुरी है।' बता दें कि दीपिका की फिल्म 'छपाक' का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं जो बीते साल फिल्म 'राजी' से बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी हैं। फिल्म राजी के लिए आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (2018) अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif ranbir kapoor

बता दें कि एक समय था जब बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच कोल्ड वॉर था। दोनों के बीच ये कोल्ड वॉर उस वक्त हुआ था जब दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर के अफेयर के किस्से कटरीना कैफ संग शुरु हो गए थे। खैर, लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए हैं। इधर, दीपिका ने भी रणवीर सिंह से शादी कर घर बसा लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें