फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार की शादी में कटरीना कैफ संग बिना शर्ट पहुंच गए थे सलमान खान, देखें तस्वीरें

Thu, 30 May 2019 04:01 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : instagram
बॉलीवुड के 'दबंग खान' शर्टलेस एक्टर के नाम से भी मशहूर हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में एक ना एक सीन जरूर ऐसा होता है जिसमें वह शर्ट या टी-शर्ट उतार अपनी कसी हुई बॉडी से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। ये तो रही रील लाइफ की बात लेकिन सलमान खान तब एक कदम आगे निकल गए थे जब वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में बिना शर्ट ही शादी में पहुंच गए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड - फोटो : instagram
बता दें कि सलमान की पारिवारिक मित्र और बॉलीवुड अदाकारा बीना काक ने सोशल मीडिया पर सलमान की इस शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह शर्टलेस भी दिख रहे हैं साथ ही इस बात का पता चला है कि अभिनेता अपनी जिंदगी बिंदास तरीके से जीते आ रहे हैं।  दरअसल, कई साल पहले वो अपने एक रिश्तेदार की शादी में डेनिम पर बनियान पहनकर ही चले गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड - फोटो : instagram
अभिनेत्री बीना को फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान की मां के किरदार में देखा गया था। बता दें कि बीना कई फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुकी हैं।अभिनेत्री के परिवार में कुछ सालों पहले एक शादी हुई थी, जिसमें दबंग खान बनियान पहनकर ही चले गए थे। ऐसा नहीं है कि सलमान केवल हेडलाइन के लिए ही बनियान पहनकर पार्टी में पहुंचे थे। उन्होंने पूरी शादी में इसी अवतार में धमाल मचाया था। 

4 of 6
बॉलीवुड - फोटो : instagram

इस शादी में सलमान में बहुत बचपना देखने को मिला था। शादी में उन्होंने दुल्हन को लेट-लेट कर मेंहदी लगाई थी। जिस समय की ये तस्वीरें हैं, उस समय कटरीना भाईजान को डेट कर रही थीं। यही कारण है कि वो भी इस शादी का हिस्सा बनी थीं। बता दें कि उस दौरान फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में ये जोड़ी पहली बार देखी गई थी।

विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड - फोटो : instagram
सलमान खान के साथ उनकी को-स्टार कटरीना कैफ भी इस शादी में खूश नजर आई थीं। इस तस्वीर में वह दुल्हन के साथ नजर आ रही हैं। उस वक्त कटरीना ने फिल्मों में एंट्री ही की थी। ऐसे में कटरीना और सलमान के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड - फोटो : instagram
बता दें कि इस शादी में जब कटरीना कैफ पहुंची थीं तो उनका भी भव्य स्वागत हुआ था। इस बात का सबूत ये तस्वीर है जिसमें उनके माथे पर अभिनेत्री बीना काक तिलक लगा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें