सलमान खान और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। दोनों 5 साल बाद 'टाइगर जिंदा है' में एक साथ नजर आने वाले है। बेशक सलमान और कटरीना के ब्रेकअप को काफी अरसा गुजर चुका हो पर दोनों के दिल में आज भी एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
katrina kaif
वैसे तो दोनों स्टार्स इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। हाल ही में दोनों रेमो डिसूजा के शो डांस चैंपियन्स पर फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। इसी दौरान सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' की एक डांस परफार्मेंस को देखकर कटरीना रोने लगी।
विज्ञापन
3 of 5
katrina kaif
इस परफॉरमेंस को देखकर कटरीना इतनी भावुक हो गईं कि वो अपने आंसू रोक नहीं पाईं। जिसकी वजह से शूटिंग रोकनी पड़ गई। ऐसे में सलमान उन्हें अकेला कैसे छोड़ सकते थे। वो भी सब कुछ भूलकर कटरीना को हंसाने में लग गए।
4 of 5
Salman Khan
सलमान झट से मंच पर गए और अपनी फिल्म 'सुल्तान' के गाने 'जग घुमया' पर डांस करने लगे और कटरीना को एंटरटेन करके उनका मूड चेंज कर दिया। इसके बाद दोनों ने सलमान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया के गाने 'दिल दीवाना' गाने पर डांस भी किया।
#Katrinakaif and #SalmanKhan promoting their upcoming film #TigerZindaHai on the sets of Dance Champions . . . #TigerZindaHai #TigerZindaHaiGk #Katrina #Salman
A post shared by K A T R I N A K A I F (@gorgeous_katrina) on Dec 5, 2017 at 2:31am PST
बता दें कि ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जानकारी के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है। यह फिल्म एक साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।