अभिनेता सलमान खान अपनी बॉडी फिट रखने के लिए बॉलीवुड के सभी स्टार से बहुत अलग और खास हैं। उनके फैंस भी जानना चाहते है कि वो अपनी बॉडी मेंटेन करने किए कैसे वर्कआउट करते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लिए सलमान ने काफी हार्ड वर्क आउट किया। आप भी जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान एक रॉ ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सलमान बिल्कुल रॉ ऑफिसर के तौर पर नजर आना चाहते थे, इसलिए सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग से पहली अपनी बॉडी का वजन भी बढ़ाया और मेंटेन करना शुरू कर दिया था।
Tiger Power.🔥@TigerZindaHai | @BeingSalmanKhan | #KatrinaKaif pic.twitter.com/95zAD37lHH— Yash Raj Films (@yrf) December 6, 2017
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान के वर्क आउट के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने बताया कि सलमान ने ऑस्ट्रिया की शूटिंग से तीन महीने पहले ही हार्ड वर्क आउट शुरू कर दिया था।
खास बात ये है कि वर्क आउट के दौरान सलमान खान जिस तरह से दिख रहे हैं, उन्हें आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे। फोटो में सलमान की बॉडी और उनकी लगन देखकर साफ नजर आ रहा है कि सलमान ने अपनी इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। 'टाइगर जिंदा है' इस क्रिसमस सिनेमाघरों में रिलीज होगी।