फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद: खराब बहू बताए जाने पर कश्मीरा ने किया पलटवार, गोविंदा की पत्नी को बता दिया 'क्रूर सास'

Fri, 01 Oct 2021 12:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरा शाह, सुनीता आहुजा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच शुरू हुई कहा सुनी बढ़ती ही जा रही है और थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मामले में कुछ समय पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह को खराब बहू बता दिया था। अब हाल ही में कश्मीरा ने सुनीता पर तंज कसते हुए उन्हें ही क्रूर सास बता दिया है।

कश्मीरा ने सुनीता को बताया क्रूर सास

कश्मीरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'कुछ लोग हमारे पारिवारिक मुद्दे पर अपना हाथ साफ करने की कोशिश कर रहे हैं और कई बातें लिख रहे हैं। ऐसे ही एक बात को पढ़ते हुए मेरे मेरे बेटे ने पूछा की खराब बहू क्या होती है तो मैंने उसे बता दिया कि खराब बहू वो होती है जिसे क्रूर सास मिलती है'।

विज्ञापन

2 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : वीरल भयानी
बता दें कि कश्मीरा के दिए एक बयान पर सुनीता आहुजा काफी नाराज हो गईं थीं और उन्होंने कश्मीरा को ही गोविंदा और कृष्णा की लड़ाई की जड़ बता दिया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'असल बात तो यह है कि जब से कश्मीरा शाह घर में आई है, तब से ही तनाव शुरू हुआ है। हम जब से घर में एक खराब बहू लेकर आये तब से ही पारिवारिक तनाव हो रहा है'।
विज्ञापन

3 of 5
सुनीता आहुजा - फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में कहा,' मां की तरह प्यार देने के बावजूद ये लोग इतना बुरा बर्ताव कर रहे हैं। गोविंदा मुझे अक्सर मना भी करते हैं कि परिवार की बातें सार्वजनिक में न आएं पर कुछ लोग प्रचार के भूखे होते हैं। उन्होंने कहा कि हर बार शुरुआत कृष्णा की तरफ से ही होती है।मेरे पास इन फालतू बातों के लिए वक्त नहीं है। मैं गोविंदा का काम देखती हूं और काफी व्यस्त रहती हूं'। अब इसी बात के जवाब में सुनीता ने उन्हें क्रूर सास बता दिया।

4 of 5
सुनीता, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि द कपिल शर्मा शो में जब गोविंदा और सुनीता आए तो कृष्णा उस एपिसोड से गायब रहे। इसके बाद से कृष्णा और गोविंदा की तरफ से फिर बयानबाजी शुरू हो गई और एक दूसरे की बात काटने के चलते ये मामला बढ़ता ही चला गया। बता दें कि साल 2016 में सुनीता और कश्मीरा के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा ने कह दिया था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। सुनीत को ये बात बुरी लग गई की वो कश्मीरा के बच्चों के जन्मदिन पर नहीं पहुंचीं। वहीं कृष्णा का कहना था कि उनके बेटे की तबीयत जब खराब थी तो गोविंदा और सुनीता अस्पताल नहीं आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें