फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada: इस अभिनेता को यह बेहतरीन गाना डेडिकेट करेगा 'शहजादा', रेडी से भी खास कनेक्शन

Thu, 02 Feb 2023 07:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aryan - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स फिल्म को फरवरी में रिलीज करने जा रहे थे। हालांकि, पठान की सफलता के कारण फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। पहले ‘शहजादा’ 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 17 फरवरी को रिलीज होगी। मूवी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के दबंग खान को एक बेहतरीन गाना डेडिकेट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
Kartik Aryan - फोटो : social media
शहजादा में कार्तिक देंगे सलमान को सम्मान
बताया जा रहा है कि सलमान खान और अभिनेत्री असिन की फिल्म रेडी का गाना कैरेक्टर ढीला शहजादा मूवी में नजर आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन कैरेक्टर ढीला 2.0 गाना दबंग खान को डेडिकेट करने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सलमान के इस गाने को दोबारा से बनाने का प्लान कर रहे थे, जिसे अब फाइनल कर दिया है। 

Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

3 of 4
Kartik Aryan - फोटो : social media
सलमान के गाने की तरह सुपरहिट होगा शहजादा का गाना
शहजादा के निर्माता का कहना है कि सलमान खान की रेडी की तरह उनकी यह फिल्म बेहद मनोरंजक है, जो कि दर्शकों को हंसाने के साथ एंटरटेन भी करेगी। इसी कारण से उन्होंने इस गाने को दोबारा बनाने के बारे में सोचा। वहीं, इस गाने को बॉस्को कोरियोग्राफ करेंगे। फिल्म निर्माता का मानना है कि यह गाना भी सलमान के गाने की तरह सुपरहिट रहेगा। 

Rakhi Sawant Marriage: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार
विज्ञापन

4 of 4
Kartik Aryan - फोटो : social media
17 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
बात करें कार्तिक आर्यन की तो वह बीते दिनों आमिर खान के साथ भोपाल में नजर आए थे। इस शादी के दौरान कार्तिक और आमिर एक साथ थिरकते हुए दिखाई दिए। बता दें कि फिल्म शहजादा को लेकर कार्तिक बेहद एक्साइटेड हैं। मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्माता रोहित धवन हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें