फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: फिर हवा में कार उड़ाने आ रहे रोहित शेट्टी, एक्शन सीक्वेंस का वीडियो साझा कर कही यह बात

Thu, 02 Feb 2023 06:59 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rohit Shetty - फोटो : social media
एक्शन कॉमेडी फिल्मों के निर्माता रोहित शेट्टी के लिए साल 2022 बेहद खराब रहा। उनकी फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक के लिए तैयारी कर रहे हैं। निर्माता इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर काफी व्यस्त हैं। वेब सीरीज के शूटिंग सेट से उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Rohit Shetty - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग से साझा किया वीडियो
दरअसल, रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर काफी व्यस्त है। वहीं, उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। रोहित शेट्टी ने इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज का एक छोटा सा क्लिप साझा किया है। इस वीडियो क्लिप में कार फ्लिप करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में पीले रंग की कार उड़ती हुई दिखाई दे रही है। 

Angad Bedi-Neha Dhupia: पर्दे पर साथ नजर आएंगे नेहा धूपिया-अंगद बेदी, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

3 of 4
Rohit Shetty - फोटो : सोशल मीडिया
कैप्शन में रोहित शेट्टी ने लिखी यह बात
रोहित शेट्टी ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-पुराने काम पर वापसी, अब आने वाले दो साल फाड़ देंगे। इस तरह चलती हुई कार फ्लिप होती है। नो विजुअल इफेक्ट्स। सब कुछ रॉ और रियल है। बता दें कि इस वेब सीरिज में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी भी दिखाई देंगे।
 

Union Budget 2023: बजट से खुश नहीं अशोक पंडित, पूछा- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नजरअंदाज क्यों कर रही सरकार?
विज्ञापन

4 of 4
Rohit Shetty - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग पूरी होने के बाद रोहित शेट्टी अपनी हिट फिल्म सिंघम के स्क्वील की तैयारी करेंगे। सिंघम 3 में अजय देवगन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें