राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को अचानक ही राजू श्रीवास्तव की स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद एम्स की न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड को कोलकाता से इमरजेंसी पर वापस बुलाया गया, जिसके बाद ही अब उनकी तबीयत में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस मुश्किल समय में फैंस और तमाम सेलेब्स राजू श्रीवास्तव के लिए दुआ मांग रहे हैं। वहीं, शनिवार को जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी राजू श्रीवास्तव के परिवार से मिलने दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉमेडियन के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।