फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: 12 साल का हुआ करिश्मा कपूर का बेटा कियान, बेटे पर यूं प्यार लुटाती नजर आई एक्ट्रेस

Sat, 12 Mar 2022 07:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करिश्मा कपूर ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर - फोटो : insta
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के लाडले  कियान आज 12 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे कियान राज कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक तस्वीरे बेहद ही प्यारी है। वह अपने बेटे कियान को कसकर गले लगाती नजर आ रही हैं और उनके चेहर पर एक बड़ी सी स्माइल है। तस्वीर में मां बेटे के बीच का बॉन्ड देख फैंस भी निहाल हो रहे हैं और दिल वाली इमोजी से प्यार की बौछार कर रहे हैं। प्रशंसको के साथ सेलेब्स भी करिश्मा की इस पोस्ट पर कियान को जन्मदिन बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
करिश्मा कपूर ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें - फोटो : insta
तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा बेहद ही प्यार से अपने बेटे कियान को गले लगाई हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे बेटे को जन्मदिन मुबारक हो! इसी के साथ उन्होंने मम्मास जान, यू हेव माई हार्ट (तुम मेरे पास हो) जैसे हैशटैग का यूज किया है। इसी की साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से डेकोरेशन का एक बूमरैंग भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जन्मदिन सेलिब्रेशन पर नीले और सिल्वर गुब्बारों से डेकोरेशन की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
कियान और तैमूर - फोटो : insta
करिश्मा कपूर की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं और कियान को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। अमृता अरोड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, अडौरेवल और एक दिल वाली इमोजी पोस्टी  भी, जबकि अभिनेता संजय कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे कियान। इसी तरह सबा पटौदी ने भी कियान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना कपूर ने भी कियान के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कियान और तैमूर पिज्जा खाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
करिश्मा कपूर की बेटी समायरा - फोटो : insta
अभी हाल ही में 11 मार्च को करिश्मा कपूर की बेटी समायरा भी 17 साल की हुई हैं। बेटी के जन्मदिन के मौके पर भी एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में समायरा केक काटती दिखाई दे रही हैं। करिश्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे टू माई बेबी गर्ल। मुझे ये तस्वीर पोस्ट करने देने के लिए थैंक्यू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें