कहते हैं हर इंसान का इस दुनिया में कोई न कोई हमशक्ल जरूर होता है। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि दुनिया में एक जैसी मिलती-जुलती शक्ल के सात लोग होते हैं। यही हाल बॉलीवुड सेलेब्स का भी है। आपने अबतक कई स्टार्स के हमश्कल देखे होंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय से लेकर अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह तक कई स्टार्स के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। बॉलीवुड सितारों की तरह ये भी सुर्खियों में रहते हैं। अब ताजा मामला करिश्मा कपूर की हमशक्ल का है। करिश्मा की ये हमशक्ल पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक लड़की हीना खान हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।