फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Mubarak: ड्रीम गर्ल बन दिलों पर राज करने को तैयार करिश्मा कपूर, मर्डर मुबारक में आएंगी नजर

Mon, 05 Feb 2024 12:27 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करिश्मा कपूर जल्द ही 'मर्डर मुबारक' के साथ अपना कमबैक करेंगी। सस्पेंस, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर ये फिल्म 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
1 of 5
मर्डर मुबारक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही 'मर्डर मुबारक' के साथ अपना कमबैक करेंगी। सस्पेंस, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर ये फिल्म 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आज नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो साझा कर 'मर्डर मुबारक' की घोषणा की है। निर्देशक होमी अदजानिया ने इसे निर्देशित किया है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर (मर्डर मुबारक) - फोटो : सोशल मीडिया
'मर्डर मुबारक' अनुजा चौहान की किताब क्लब यू टू डेथ का स्क्रीन रूपांतरण है। मेकर्स आज फिल्म का एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो बेहद ही रोचक है। इसे देखने के बाद फिल्म का देखने का उत्साह और बढ़ गया है। करिश्मा कपूर के सथ इसमें इसमें सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।  

Crakk: 'क्रैक' के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल से भिड़ते नजर आए विद्युत जामवाल, फिल्म के ट्रेलर पर भी आया अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
पंकज त्रिपाठी (मर्डर मुबारक) - फोटो : सोशल मीडिया
ये सभी कलाकार फिल्म में कुशलतापूर्वक अपने किरदारों के गुप्त उद्देश्यों को छिपाते हैं। वहीं, पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे, जो एक गैर-पारंपरिक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। वह एक बाहरी व्यक्ति के रूप में उनकी दुनिया में कदम रखते हैं। वह जानते हैं कि वहां जो दिखता है उससे कहीं अधिक है।
 

4 of 5
सारा अली खान (मर्डर मुबारक) - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने कहा, 'मर्डर मुबारक उन अभिनेताओं का एक सिनेमाई मिश्रण है, जिन्हें विभिन्न शैलियों और पीढ़ियों से प्यार किया जाता है और मेरा विश्वास है कि उनमें से हर एक ने इन विलक्षण पात्रों को जीवन में लाने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। इस फिल्म में वह जबरदस्त जादू है, जो इसे देखने के लिए बाध्य करता है। यह एक रंगीन हत्या का रहस्य है, जो आपको इसे दोबारा देखने पर मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय कपूर (मर्डर मुबारक) - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मैडॉक फिल्म्स के निर्माता, दिनेश विजन ने कहा, 'यह छठा प्रोजेक्ट है जिसमें होमी और मैं काम कर रहे हैं और मैं एक अनोखी मनोरंजक कहानी ढूंढकर आगे बढ़ना चाहता था और फिर ऐसा हुआ। इसके अलावा, इस तरह के एक विविध समूह के साथ एक ऐसी स्क्रिप्ट को जीवंत करना, जो मेरे द्वारा पढ़ी गई सबसे विचित्र और अधिक मनोरंजक हत्या के रहस्यों में से एक है, मेरे लिए बहुत रोमांचक थी।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें