फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइल में करिश्मा को भी मात देती हैं बेटी समायरा, बॉलीवुड डेब्यू पर अभिनेत्री ने कही ये बात

Sat, 11 Apr 2020 02:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor, samaira kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स का बोलबाला है। पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि सुहाना खान, इब्राहिम अली खान, नीसा देवगन जैसे स्टार किड्स जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के भी बॉलीवुड में एंट्री की बात कही जा रही है लेकिन क्या ये बात सच है, इस पर खुद करिश्मा ने जवाब दिया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर, समायरा कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बातचीत में करिश्मा ने कहा कि, 'हे भगवान! नहीं ये सच नहीं है। मेरी बेटी और उसके दोस्तों के ग्रुप को फिल्मों से जुड़ी हर चीज में रुचि है, अब उनकी रुचि पर्दे के पीछे है या कैमरे के सामने मैं अभी भी नहीं जानती हूं। वो अभी सीख रहे हैं। समायरा बहुत छोटी है। अभी भी स्कूल में है।' 
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर, समायरा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जब करिश्मा से पूछा गया कि क्या वो समायरा को एक अभिनेत्री बनते देखना चाहती हैं? उन्होंने कहा- 'ईमानदारी से कहूं तो ये उसके ऊपर ही है। मैं उस पर दबाव नहीं डालूंगी। हां मैं अपने बच्चों के हर फैसले में उनका साथ दूंगी। मेरा मानना है कि खुद पर विश्वास रखो और जिस चीज को करने में आपको खुशी मिले वो करो।' 

4 of 5
करिश्मा कपूर, समायरा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा ने समायरा के बर्थडे पर एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में मां-बेटी के बीच बॉन्डिंग को देखा जा सकता है। समायरा के स्टाइल को देखकर माना जा रहा है वो भी बॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा कपूर, समायरा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में समायरा शॉर्ट ड्रेस पहने दिखीं। रेड कलर की इस शॉर्ट ड्रेस में समायरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ करिश्मा ने भी रेड और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।

कोरोना के आगे फिल्मों की सारी प्लानिंग फेल, लॉकडाउन हटते ही निर्माताओं में इसलिए मचेगा हंगामा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें