udita goswami mohit suri
- फोटो : file photo
पूजा भट्ट ने कराया ग्लैमर से परिचय
मोहित सूरी भले ही महेश भट्ट के भतीजे हैं, लेकिन उनका बचपन किसी आम बच्चे की तरह ही गुजरा है। वह एक आम बच्चे की तरह ही स्कूल जाया करते थे और उन्हें ग्लैमर का तो कुछ अंदाजा भी नहीं था। कोई काम बिगड़ जाने पर वह अपनी चचेरी बहन पूजा भट्ट से मदद मांगते थे। जब पूजा भट्ट ने अपनी पहली फिल्म में काम किया तब मोहित का राब्ता ग्लैमर से हुआ। मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हम फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानते थे। जब मैं 16 या 17 साल का था और इमरान 18 या 19 साल के रहे होंगे तब तक हमें कैमरा और ट्रॉली के बारे में भी नहीं पता था।'