फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: जब करिश्मा ने खोले थे अपनी शादी के राज, गर्भवती होने के बाद भी होती थी पिटाई, पति ने हनीमून पर ही लगा दी थी बोली

Fri, 25 Jun 2021 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : ट्विटर
करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं। आज करिश्मा का जन्मदिन है। साल 1974 में आज ही के दिन रणधीर और बबीता कपूर के घर उनका जन्म हुआ था। करिश्मा का निक नेम लोलो है। वे जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तब उनकी उम्र करीब 15 साल थी। एक्टिंग के लिए करिश्मा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 1991 में उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन आमिर खान के साथ आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी ने उनकी किस्मत बदल दी।


हाल ही में करिश्मा को बॉलीवुड में 30 साल पूरे हुए हैं। करिश्मा की मशहूर फिल्मों में राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, हिरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, दिल तो पागल है, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : फाइल
और साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो गई। जया बच्चन ने मीडिया को अपनी होने वाली बहू से मिलवाया भी लेकिन आगे चलकर ये सगाई टूट गई। इस सगाई के टूटने की वजह आज तक सामने नहीं आई है। इसके बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।
विज्ञापन

3 of 6
karishma kapoor - फोटो : social media

लेकिन संजय कपूर से उनकी शादी 11 साल ही चल सकी। इस तलाक के बाद करिश्मा और संजय दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाए गए। करिश्मा ने तो ये तक कहा कि हनीमून के दौरान संजय कपूर ने उनकी बोली लगाई थी। तलाक के बाद करिश्मा ने अपनी सास और पति पर कई हैरान करने वाले आरोप लगाए थे।

4 of 6
karishma kapoor and sanjay - फोटो : file photo
करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब हम हनीमून पर गए थे, संजय ने मेरी बोली अपने दोस्तों से लगाई थी। उसने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने को भी मजबूर किया।' वहीं संजय ने आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी।
विज्ञापन

5 of 6
karishma kapoor - फोटो : social media
करिश्मा ने कहा था, जब चीजें मेरे हाथ से बिलकुल निकल गईं और मेरे पास कोई चारा नहीं बचा, तब मैंने पुलिस में कंप्लेंट की। हनीमून के दौरान ही संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि मैं उनके लिए कितने पैसे ला सकती हूं। यह सब सुनकर मैं काफी हैरान रह गई थी। जब मैं गर्भवती थी, मेरी सास ने मुझे कपड़ों के लिए मारा था। करिश्मा ने संजय कपूर पर किसी और महिला के साथ रहने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karishma kapoor - फोटो : amar ujala
बता दें कि तलाक की याचिका में संजय ने आरोप लगाए थे कि करिश्मा एक अच्छी मां नहीं हैं और उसने सिर्फ पैसे के लिए संजय से शादी की थी। फिलहाल दोनों अलग हो चुके हैं। संजय कपूर ने दूसरी शादी कर ली है वहीं करिश्मा अभी भी सिंगल हैं और अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें