फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग ऑफ रोमांस: फिल्म जगत में शाहरुख खान ने पूरे किए 29 साल, आज कर रहे बॉलीवुड पर राज

Fri, 25 Jun 2021 01:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
दिल्ली से मुंबई फिल्म जगत में अपना नाम बनाने आए शाहरुख खान आज बॉलीवुड के बादशाह हैं। शाहरुख ने बड़े परदे पर हर तरह की भूमिका निभाई है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 25 जून 1992 में 'दीवाना' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आज शाहरुख खान को इंडस्ट्री में  पूरे 29 साल हो चुके हैं। शाहरुख ने अपने 29 साल के फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी उन्होंने हार नहीं मानी। बॉलीवुड में 29 साल पूरे होने पर शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की।

ट्विटर पर प्रशंसकों का किया शुक्रिया अदा 

शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में अपने 29 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर सुबह से ट्रेंड कर रहे हैं। इस ट्रेंड को देखने के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों का ट्वीट करके धन्यवाद किया। बादशाह खान ने लिखा, 'काम कर रहा था। अभी आप लोगों का प्यार भरा ये पोस्ट देखा। 30 साल होने जा रहे हैं और आप लोग इतने सालों से यहां पर मुझपर प्यार लुटा रहे हैं। अभी ये एहसास हुआ कि मैंने आप लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करते हुए अपनी आधी से अधिक जिंदगी निकाल दी है। मैं समय निकालकर आप लोगों से बात करूंगा और निजी तौर पर आपको प्यार दूंगा। इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इसकी बहुत जरूरत थी। शाहरुख खान अपने प्रशंसकों के साथ #ASKSRK सेंशन करने वाले हैं, जहां वो अपने प्रशंसकों के सभी सवालों के जवाब देंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख के 29 सालों का प्रशंसक मना रहे हैं जश्न

आज सुबह से ही शाहरुख खान के फिल्म जगत में 29 साल पूरे होने की खुशी का प्रशंसक सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं और तरह-तरह के हैशटैग चला रहे हैं। शाहरुख सोशल मीडिया पर #29GoldenYearsOfSRK और #29YearsOfDeewana हैशटैग से ट्रेंड हो रहे हैं। शाहरुख के इस पोस्ट के बाद कई यूजर ने उनके इस सफर को यादगार और प्रेरणादायक बताया। एक यूजर ने लिखा, 'हिंदी फिल्म जगत में शाहरुख का सफर हमेशा यादगार और प्रेरणादायक रहेगा। एक यूजर ने लिखा, 'वे सभी लोग जो शाहरुख से उनकी अगली फिल्म की घोषणा न करने पर सवाल कर रहे थे, अब वो बॉलीवुड में 29 साल पूरे होने पर आपसे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
दीवाना से रखा था फिल्मी परदे पर कदम

हम आपको बता दें कि शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से फिल्मी परदे पर कदम रखा था। हालांकि फिल्म के पहले हिस्से में शाहरुख खान को नहीं दिखाया गया था। लेकिन जैसे ही इंटरवल खत्म हुआ शाहरुख खान की बाइक पर सवार 'कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला' गाने से दमदार एंट्री हुई। इस गाने से जैसे ही शाहरुख ने एंट्री ली पूरा हॉल तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे। शाहरुख ने सेकंड लीड निभाया था। लेकिन अपनी पहली ही फिल्म से शाहरुख खान ने प्रशंसकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली और ये साबित कर दिया कि वो यहां पर राज करने आए हैं। 

4 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
फिल्म के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद

शाहरुख खान ने इस फिल्म से भले ही लाखों लोगों का दिल जीता हो, लेकिन बादशाह खान इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख से पहले ये फिल्म सनी देओल, अरमान कोहली और सलमान खान को ऑफर की गई थी। लेकिन बात जम नहीं पाई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के कहने पर उन्हें इस फिल्म में दूसरे लीड अभिनेता के तौर पर लिया गया। हम आपको बता दें कि शाहरुख कई दफा बातचीत में ये कह चुके हैं कि अगर आज वो फिल्म जगत का इतना बड़ा नाम हैं तो इसमें कहीं न कहीं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने अब तक नहीं देखी ‘दीवाना’

हर इंसान जब पहली बार खुद को बड़े परदे पर देखता है तो वो खुश होता है, लेकिन बॉलीवुड के बादशाह बिलकुल इसके विपरीत हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान ने अब तक अपनी पहली फिल्म 'दीवाना' नहीं देखी है। शाहरुख खान ने एक बातचीत में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो अपनी पहली और आखिरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं। एक सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने उस दौर में 16 करोड़ 21 लाख रुपए का बॉक्स-ऑफिस बिजनेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टेलीविजन से अपनी शुरुआत करने वाले शाहरुख खान की जिंदगी में आज तक कोई चीज अगर नहीं बदली है तो वो है उनकी मेहनत और उनकी सोच। किंग खान हमेशा एक सकारात्मक सोच वाले रहे हैं और वो आज भी वो वैसे ही हैं, जैसे उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। यही वजह है कि उनके प्रशंसक उनसे बहुत अधिक प्यार करते हैं। शाहरुख खान की आगामी फिल्म की बात करें तो वो 2 साल के बाद फिल्म 'पठान' से लौट रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। पठान को इसी साल दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें