फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kapoor Birthday: करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी दिखती थीं करिश्मा कपूर, मेकओवर के बाद बदल गया पूरा LOOK

Thu, 25 Jun 2020 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) 90 के दशक में हर किसी की पसंदीदा अभिनेत्री हुआ करती थीं। शादी के बाद करिश्मा ने बेशक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली लेकिन एक बार फिर वह वेब सीरीज से एक्टिंग में वापसी कर चुकी हैं। कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। आज करिश्मा कपूर का जन्मदिन है। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनका बदलता हुआ लुक।
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर
राजकपूर की पोती और रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ था। करिश्मा को घर वाले प्यार से लोलो बुलाते हैं। करिश्मा ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी। फिल्मों में आने के बाद करिश्मा ने अपना मेकओवर करवाया था। एक्टिंग में आने से पहले करिश्मा को लोग लड़के जैसी लुक वाली लड़की कहते थे लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' में उनके मेकओवर के बाद लोगों का नजरिया बदल गया।
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर
करिश्मा की पहली फिल्म थी ''प्रेम कैदी''। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म में करिश्मा के लुक का खूब मजाक उड़ा। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि कपूर खानदान का होने के बाद भी उन्हें भी कई रिजेक्शन झेलने पड़े थे और कई रातें उन्होंने रोते हुए गुजारीं। इतना ही नहीं साल 1994 में आई फिल्म ''खुद्दार'' का सुपरहिट गाना ''बेबी-बेबी'' में करिश्मा की शॉर्ट ड्रेस को अश्लील कहा गया था।

4 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1996 में आई फिल्म ''राजा हिंदुस्तानी'' ने करिश्मा के सितारे चमका दिए। इस फिल्म में आमिर के साथ बारिश में उनका किसिंग सीन आज भी पॉपुलर है। ''राजा हिंदुस्तानी'' में करिश्मा कपूर को उनकी एक्टिंग के साथ उनके मेकओवर के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसी फिल्म ने करिश्मा को रातों-रात स्टार बना दिया। आमिर के साथ करिश्मा का भोलाभाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। साथ ही फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर
सुपरहिट फिल्म देने के बाद डायरेक्टर करिश्मा को अपनी फिल्म में लेने के लिए चक्कर काटने लगे। बता दें कि ये फिल्म 4 घंटे 24 मिनट की थी, लेकिन इसे एडिट करके दो घंटे 54 मिनट की गई थी। 1997 में करिश्मा को एक के बाद एक तीन सुपर हिट फिल्में मिली जिनमें ''जुड़वा'', ''हीरो नंबर 1'' और ''दिल तो पागल है'' शामिल है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ''दिल तो पागल है'' के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म में वह शाहरुख और माधुरी के अपोजिट नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : amar ujala
करिश्मा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो खूब नाम कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ कुछ खास नहीं रही। करिश्मा ने संजय कपूर से साल 2003 में शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा और संजय के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि संजय ने मुझसे सिर्फ इसलिए शादी की थी क्योंकि मैं एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस थी। करिश्मा ने शादी के 11 साल बाद 2016 में अपने पति से तलाक ले लिया। अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें