फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा के बेटे की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट, मौके पर पहुंचे गोविंदा ने क्या किया, देखिए..

Thu, 25 Jun 2020 11:20 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा के बेटे की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार के साथ बीती रात मुंबई के जुहू में सड़क दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मामला भी दोनों पक्षों की सहमति से बिना किसी पुलिस शिकायत के निपट गया है। इस घटना को राह गुजरते किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और ये वीडियो अब वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा अपने बेटे के साथ - फोटो : ट्विटर
जानकारी के मुताबिक गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार किसी दूसरे कार से भिड़ गई। यह छोटा सा एक्सीडेंट था जिसमें किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है। एक कार को खुद यशवर्धन चला रहे थे जबकि दूसरी कार एक कंपनी का ड्राइवर चला रहा था। हालांकि, दोनों की आपसी समझ के चलते यह मामला पुलिस तक ना जाकर मौके पर ही निपट गया है।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा के बेटे की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
घटना की खबर पाते ही खुद गोविंदा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। चश्मदीदों ने बताया कि यह घटना हल्की सी गलतफहमी की वजह से हुई है। 

4 of 5
गोविंदा
हालांकि, दोनों ही गाड़ी के ड्राइवरों ने इस घटना को रोकने की बहुत कोशिश की। इसके चलते यह घटना बहुत छोटी हो गई। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी और किसी को बड़ा नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा
फिर भी इस छोटी सी टक्कर में यशवर्धन की कार हल्की सी दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें उनकी कार की आगे की लाइट टूट गई है। दुर्घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार न ठहराते हुए दोनों ही पक्षों ने आपस में मौके पर ही फैसला कर लिया और बात पुलिस तक जाने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें