फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

Sun, 16 Apr 2017 11:36 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
हाल ही में खबर आई कि करिश्मा कपूर के एक्स हस्बेंड संजय कपूर ने गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से चुपचाप तीसरी शादी कर ली है। उसी के एक दिन बाद करिश्मा कपूर के भी जल्द ही दूसरी शादी करने की चर्चा होने लगी। खबर थी कि करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल की पत्नी उनसे तलाक के लिए राजी हो गई हैं। इसके चलते अब संदीप और करिश्मा की शादी का रास्ता साफ हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की ‌पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

2 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
आज हम आपको बताते हैं कि कैसे संजय कपूर और कपूर खानदान की लोलो का प्यार परवान चढ़ा था। फिर कैसे शादी हुई और कैसे इनके रिश्ते में दरार आ गई। संजय कपूर एक नामी बिजनेसमैन हैं। करिश्मा उस समय अपने करिययर के चरम पर थीं।
विज्ञापन

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की ‌पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

3 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
संजय ने पहली शादी फैशन डिजायनर नंदिता महतानी से की थी। लेकिन साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी कर ली थी। करिश्मा और संजय की मुलाकात उनके परिवार के जरिए ही हुई थी। इससे पहले करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे से प्यार करते थे। 

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की ‌पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

4 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन परिवारों के बीच लड़ाई के चलते दोनों का रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हो सका। इसी के बाद करिश्मा के परिवार वालों ने उनकी शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से तय कर दी। साल 2003 में उनकी शादी हुई।
विज्ञापन

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की ‌पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

5 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
उस समय करिश्मा की शादी काफी चर्चा में आई थी। करिश्मा गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं। किसी ने नहीं सोचा था कि करिश्मा की जिंदगी में इतना बड़ा भूचाल आएगा। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया। जल्द ही वो दो बच्चों समायरा और कियान की मां भी बन गईं।
विज्ञापन

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की ‌पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

6 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
करिश्मा और उनका परिवार संजय की रंगीनमिजाजी के बारे में कुछ नहीं जानता था। लेकिन धीरे-धीरे उनकी असलियत सामने आने लगी। एक दिन अचानक करिश्मा ने संजय और उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों का रिश्ता उलझता चला गया। 
विज्ञापन

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की ‌पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

7 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
संजय सोना मोबिलिटी सर्विसेस लिमिटेड के सीईओ हैं। उन्होंने भी करिश्मा पर पैसों के ‌लिए शादी करने करने का आरोप लगाया। करिश्मा के बेटे कियान का जन्म साल 2010 में हुआ था। बेटे के जन्म के बाद वो अपनी मां बबिता के साथ मुंबई में रहने लगी। संजय और करिश्मा 13 साल तक साथ रहे। 
विज्ञापन

गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की ‌पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक

8 of 8
कर‌िश्‍मा कपूर
इसी दौरान संजय और प्रिया सचदेव के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगीं। करिश्मा ने संजय से साल 2016 में तलाक ले लिया। अब संजय ने प्रिया से तीसरी शादी कर ली है। वहीं करिश्मा भी अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल से शादी करने के लिए तैयार हैं। संदीप मुंबई बेस्ड एक फार्मा कंपनी के सीईओ हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें