बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस करीना कपूर ने उन्हें 'सिंघम रिटर्न्स' फिल्म बनाते वक्त फोन किया था और कहा था कि वह फिल्म में एक्टिंग करेंगी। रोहित शेट्टी ने यह भी बताया कि करीना कपूर खान इस फिल्म में क्यों आना चाहती थीं। गौरतलब है कि फिल्म सिंघम रिटर्न्स साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह सिंघम फिल्म की अगली कड़ी थी। रोहित शेट्टी इससे पहले साल 2011 में सिंघम फिल्म बना चुके थे, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।