बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचाने का बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन का नाम हर कोई जानता है। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था और सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। लेकिन इस लिस्ट में एक और अभिनेत्री का नाम शामिल है, जिन्होंने पहले मॉडलिंग की दुनिया में अपनी रैंप वॉक से हर किसी को हैरान कर दिया और फिर वह फिल्मी दुनिया आईं। हम बात कर रहे हैं युक्ता मुखी की, जो मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में आईं। लेकिन इतना कुछ हासिल करने के बाद वह आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।