फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: कपूर महिलाओं ने फिल्मों में क्यों नहीं किया काम?, करीना ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

Sat, 14 Oct 2023 04:46 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बी-टाउन की चर्चित एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाने जां' में अभिनेत्री ने अपने अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में काम क्यों नहीं करती इस विषय पर खुलकार बात की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि 60 के दशक से कपूर खानदान की महिलाओं ने फिल्मों में काम नहीं किया, शायद यह उनकी पसंद थी। करीना ने कहा, 'हमेशा मेरे पिता कहते थे कि अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं तो अपनी शुरुआत करने के लिए आपको खुद रास्ता ढूंढना होगा, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।'
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने बहन करिश्मा के बॉलीवुड डेब्यू पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके इस निर्णय पर पिता रणधीर कपूर पीछे हट गए थे और कहा कि 'खुद ही पता लगााओ'। उस समय मां बबीता थीं, जिन्होंने उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' तक पहुंचने में मदद की थी। करिश्मा के बाद लगभग सभी को इंडस्ट्री में देख सकते हैं। उस समय कपूर खानदान की महिलाओं ने खुद ही काम न करने का फैसला लिया हो, शायद किसी ने मना भी किया हो इसके बारे में मुझे नहीं पता है।'

4 of 5
शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
जब मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या उस समय इंडस्ट्री में कुछ ऐसा था कि जिसके कारण कपूर फैमिली की महिलाओं ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। अभिनेत्री ने इस सवाल के जवाब में अपनी सास शर्मिला टैगोर का उदाहरण देते हुए कहा, 'शर्मिला टैगोर शादी के बाद भी एक सफल अभिनेत्री बनी रहीं। 1960 दशक की गेमचेंजर रहीं, अपने बच्चों का स्वागत कर रही हैं। वह जब तक चाहती थीं तब तक फिल्मों में उन्होंने काम किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाने जां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सिंघम-3 में नजर आएंगी। वह हाल ही में रिलीज हुई सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म जाने जां में दिखीं थीं। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें