फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर का ताला तोड़कर भाग गईं थीं करीना, फिर मां बबीता ने ऐसे सिखाया था सबक

Sun, 20 Dec 2020 01:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : filmibeat.com
करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। करीना को एक्टिंग विरासत में मिली है। करीना को अच्छी एक्टिंग तो आती ही है, लेकिन उन्हें शरारत करना भी खूब आता है। करीना की मां बबीता ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश बड़े ही लाड-प्यार से की है, लेकिन बचपन में उन्हें सबसे ज्यादा तंग करीना ही किया करती थीं। हाल ही में करीना ने खुलासा किया है कि उनकी शरारतों से परेशान होकर बबिता ने उन्हें बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareena_fan
करीना कपूर इंडस्ट्री की सबसे बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस मानी जाती हैं, लेकिन उनके अंदर ये बेबाकी बचपन से ही थी। करीना ने बताया कि जब वो छोटी थी तब उन्हें एक लड़का बहुत पसंद था। वो उस लड़के से मिलने जाना चाहती थीं, लेकिन बबीता को ये सब पसंद नहीं था। करीना को इन सबसे दूर रखने के लिए बबीता ने उनके फोन को अपने कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन करीना ने कमरे का ताला तोड़ कर फोन निकाला था और उस लड़के मिलने चली गई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
मां बबीता के साथ करीना कपूर
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि, 'मैं 14-15 साल की थी और एक लड़का मुझे बहुत अच्छा लगता था। चूंकि मेरी मां एक सिंगल मदर थीं तो उन्हें ये सारी चीजें अकेले हैंडल करनी थी। ऐसे में वो मेरा फोन अपने कमरे में लॉक कर देती थीं। मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमना चाहती थी और अपने क्रश से भी मिलना चाहती थी'।
 

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आगे करीना ने अपने शरारती किस्से के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'एक बार मेरी मां डिनर के लिए बाहर गई थीं। मैंने उनके कमरे के ताले को चाकू से खोला और फोन ले लिया। इसके बाद मैंने अपने दोस्तों से बात की और घर से भाग गई। मैंने इतना कुछ कर दिया था'। करीना की इन्हीं सब हरकतों से परेशान होकर बबीता ने उन्हें देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
हालांकि करीना को भी जल्द ही अपनी जिम्मेदारी भी समझ आ गई और उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर पर ध्यान दिया और आज उनकी गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में होती है। इन दिनों करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी में भी करीना ने अपने काम को नहीं छोड़ा है और अपने टॉक शो 'व्हॉट वूमेन वांट' की शूटिंग में भी लगी हुई हैं। उनकी फिल्मों की बात करें तो करीना आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल क्रिस्मस पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें