बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद कपल ने बेटे का नाम बताया और नन्हे नवाब का नाम जेह रखा गया है। अभी हाल ही में करीना कपूर ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करीना के साथ उनके छोटे बेटे जेह और बड़े बेटे तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, करीना ने दो तस्वीरों का कोलाज बना कर साझा किया है। इसमें से एक तैमूर के साथ थ्रोबैक तस्वीर है, जबकि दूसरी तस्वीर में वो जेह के साथ हैं। हालांकि, इस तस्वीर में भी उन्होंने जेह का चेहरा नहीं दिखाया है।
तस्वीर साझा करते हुए करीना ने लिखा, 'मेरी ताकत, मेरा गर्व, मेरी दुनिया, मेरी प्रेग्नेंसी बुक मेरे दोनों बच्चों के बिना संभव नहीं थी।' अपने पोस्ट में करीना ने कुछ इमोजीस भी इस्तेमाल किए हैं। करीना की इस पोस्ट पर उनकी बहन करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करके प्यार जताया है।